Breaking News in Hindi

महावीर बाग में सूअर पकड़ने गई टीम पर किया हमला, तीन घायल

उज्जैन। इंदौर रोड स्थित महावीर बाग कालोनी में सूअर पकड़ने के लिए गई टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इससे ठेकेदार सहित तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इंदौर के अमित डागर को दिया ठेका

नानाखेड़ा पुलिस ने बताया कि नगर निगम ने शहर में सूअर पकड़ने का ठेका इंदौर के अमित डागर को दिया है। मंगलवार को डागर अपनी टीम के साथ उज्जैन आया था। यहां इंदौर रोड स्थित महावीर बाग कालोनी में डागर व उसके कर्मचारी व होमगार्ड जवानों के साथ गए थे।

जवान मौके से भाग निकले

जहां सूअर पालकों ने टीम पर हमला कर दिया। जिससे जवान मौके से भाग निकले। हमलावरों ने अमित डागर व दो अन्य को घेरकर पीट दिया। हमले में तीनों घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें की कुछ माह पूर्व घासमंडी चौराहे पर भी डागर व उसके साथियों पर हमला किया गया था। उस दौरान भी जमकर हंगामा हुआ था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...