Breaking News in Hindi

महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले कोचिंग संचालक को कोर्ट ने भेजा जेल, पुलिस को नहीं मिली रिमांड

रतलाम। दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने अंग्रेजी सिखाने के कोचिंग सेंटर की आड़ में महिलाओं का शारीरिक शोषण करने व उनके अश्लील वीडियो, फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में गिरफ्तार विजन कोचिंग के संचालक आरोपित 40 वर्षीय संजय पोरवाल पुत्र मोहनलाल पोरवाल निवासी दीनदयाल नगर गुरुवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेजने का आदेश दिए, इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार एक महिला ने शिकायत की थी कि कोचिंग सेंटर संचालक आरोपित संजय पोरवाल ने उसके अश्लील फोटो व वीडियो बनाए है। उन्हें इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण कर ब्लैकमेल कर रहा है। अब तक वह उससे करीब पौने पांच लाख रुपये ले चुका है।

बैंक खातों और लैपटॉप की जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर बुधवार को संजय पोरवाल को गिरफ्तार कर लिया था। उसके कोचिंग सेंटर की तलाशी लेने पर वहां पीछे एक कमरा पाया गया था। कमरे से शराब की बोतलें, महिलाओं के अंतर्वस्त्र, अन्य 20 जोड़ कपड़ों के अलावा आरोपित के कब्जे से एक मोबाइल फोन, लैपटॉप, 10 मेमोरी कार्ड, एक पेन ड्राइव, चार यूएसबी डाटा स्टोर आदि बरामद किए थे। अब तक की जांच में यह पाया गया है कि उसने दस-ग्यारह महिलाओं से दोस्ती कर उनसे शारीरिक संबंध बनाकर उनके अश्लील वीडियो बनाए थे। उसके फोन में महिलाओं के 450 से अधिक वीडियो व फोटो पाए गए। उसके बैंक खातों, लैपटाप, मेमोरी कार्ड आदि की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...