Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

महिला ने दांतों से काटा पड़ोसी का कान… फिर चबाकर निगल गई, पुलिस ने दर्ज की FIR

उत्तर प्रदेश से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां न्यू आगरा क्षेत्र में रहने वाले दो किराएदारों के बीछ झगड़ा हो गया। इस दौरान महिला ने अपने दांतों से युवक का कान काट लिया। यहीं नहीं महिला कान के कटे हुए हिस्से को भी निगल गई। इस मामले को लेकर न्यू आगरा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस इस घटना को लेकर छानबीन में जुटी हुई है।

ताला नहीं लगाने पर किया झगड़ा
मिली जानकारी के अनुसार, रामवीर बघेल जोकि ई-रिक्शाा चलाते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह रविंद्र यादव के मकान में परिवार के साथ किराए पर रहता है। इस मकान में अन्य परिवार के लोग भी किराए पर रहते हैं। उनमें एक किराएदार राखी रहती है जोकि हर रोज छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करती है। चार मार्च को किराएदार के बेटे का पेपर था। इसी वजह से रामवीर सुबह 6 बजे रिक्शा लेकर चला गया था। दिन होने की वजह से मेन गेट पर ताला नहीं लगाया था। इसी बात को लेकर राखी गाली गालौज करने लगी।

कान का कटा हिस्सा निगल गई महिला 
रामवीर ने उसे समझाने का प्रयास किया और राखी से गाली गलौज रोकने को कहा तो वह भड़क गई। राखी का पति भी वहां आ गया और उसने रामवीर को पकड़ लिया। बीच-बचाव करने मकान में रह रहे अन्य किराएदार भी आ गए। इस दौरान मौका पाकर राखी ने रामवीर के कान को अपने दांतों से काट दिया। लोगों ने कान के हिस्से को देने के लिए कहा, जिससे उसकी सर्जरी कराई जा सके। लेकिन इस बीच राखी ने कान का कटा हुआ हिस्सा चबा लिया और उसे निगल गई। इस पूरे मामले में थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.