Breaking News in Hindi

महिला ने नाबालिग बेटी के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या की

उमरिया : मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में 26 वर्षीय एक महिला ने अपनी एक वर्षीय बेटी के साथ कुएं में कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार को इंदवार थाना क्षेत्र के चंसूरा गांव में हुई। महिला के माता-पिता ने आरोप लगाया कि उसे उसके पति और ससुराल वाले परेशान करते थे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच कर घटना के कारणों का पता लगाया जाएगा।

इंदवार थाना प्रभारी एसएन प्रजापति ने बताया कि 2017 में विवाहित शकुन यादव ने सोमवार को अपनी नाबालिग बेटी के साथ गांव के कुएं में कथित तौर पर छलांग लगा दी। प्रजापति ने बताया कि सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने दोनों को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। महिला के माता-पिता ने दावा किया कि उसे उसके पति और ससुराल वाले परेशान करते थे, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...