Breaking News in Hindi

माहौल बिगाड़ने की साजिश मौलवी की सफाईकर्मियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी केस दर्ज

इंदौर। इंदौर को देश में स्वच्छता में छह साल से नंबर वन बनाने वाले सफाईकर्मियों पर सभी को गर्व है, लेकिन शहर के एक मौलवी ने उन्हें लेकर अशोभनीय टिप्पणी की है। सफाईकर्मियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते मौलवी का वीडियो सामने आने के बाद वाल्मीकि समाज के साथ ही शहरवासियों में भी नाराजगी है।

सफाईकर्मी और वाल्मीकि समाज पर अशोभनीय टिप्पणी

वीडियो में मौलवी सफाईकर्मी और वाल्मीकि समाज पर अशोभनीय टिप्पणी कर रहा है। सफाईकर्मी मौलवी की हरकत पर गुस्सा हैं। उन्होंने चंदननगर थाना में प्रकरण भी दर्ज करवाया है। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव को भी मामले में शिकायत की गई है। आरोपित का नाम शादाब उर्फ हाफिज निवासी चंदन नगर बताया जा रहा है।

चंदननगर क्षेत्र का मामला

वीडियो मंगलवार रात चंदननगर क्षेत्र का बताया गया है। स्वयं को मौलवी बताने वाला शख्स हाथ में माइक लेकर खड़ा हुआ है। उसके आसपास मुस्लिम समाजजनों की भीड़ है।

मौलवी ने कहा- बहन-बेटियों को अब सुबह कचरा नहीं उठाने देंगे

भाषण देते हुए मौलवी ने कहा कि अब चंदननगर में तमाशा नहीं होने देंगे। बहन-बेटियों को अब सुबह कचरा नहीं उठाने देंगे। उनसे कहेंगे कि हम पैसा भरते हैं। महीने का 60 रुपया मुंह पर मारेंगे। कचरे की डाली उठाकर तू डालेगा। हमारी बहन-बेटियां कचरा नहीं डालेंगी।

मौलवी बोला-ये गंदी नजर से उन्हें घूरकर देखते हैं

मौलवी ने यह भी कहा कि हमारी भाभी, बहने, मां, बेटियां कचरा डालती हैं तो उनकी कमीज ऊंची हो जाती। उनका पेट नजर आता है। ये गंदी नजर से उन्हें घूरकर देखते हैं। मौलवी वाल्मिकी समाज के संबंध में अभद्रता भाषा का प्रयोग करते हुए टिप्पणी कर रहा है। मामले में नगर निगम के वाल्मिकी समाज सफाई कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष सुभाष धौलपुर ने चंदननगर थाना में एफआइआर दर्ज करवा दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...