Breaking News in Hindi

‘मित्रों अब विदा..जस की तस धर दीनी चदरिया’… मोहन यादव के शपथ लेने से पहले छलका शिवराज का दर्द

भोपाल: मध्य प्रदेश में मोहन यादव ने आज 33वें मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण की। इनके शपथ समारोह से सीएम पद के सबसे प्रबल दावेदार और तीन बार के सीएम रह चुके शिवराज सिंह चौहान का एक बड़ा बयान सामने आया है। इस दौरान उन्होंने कहा, आज सुबह साढ़े 11 बजे नए सीएम, नई सरकार के साथ शपथ लेंगे। मैं उनको बहुत बधाई देता हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि वे प्रदेश की समृद्धि और विकास को और जनता के कल्याण को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे, मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं। इसके अलावा उन्होंने अपनी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर कहा, मित्रों, अब विदा, जस की तस रख दीन्ही चदरिया।

इससे पहले भी शिवराज सिंह चौहान का भावुक कर देने वाला एक बयान सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि मैंने एमपी के होने वाले मुख्यमंत्री मोहन यादव से एक अनुरोध किया है। शिवराज सिंह चौहान ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लिखा है, मैंने माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव से एक आग्रह किया है कि मुझे प्रतिदिन पौधरोपण करने दें और उसके लिए मुझे जगह मिलती रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...