Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

मुंह दबाकर सिर पर पत्‍थर से किया था हमला, घायल पत्‍नी की तीसरे दिन मौत

इंदौर। जानलेवा हमले में घायल ममता नामक महिला की मौत हो गई। ममता पर उसके पति मोहन ने हमला कर दिया था। दोनों के बीच विवाद चल रहा था । इसके बाद ममता ससुराल से अपने भाइयों के साथ रहने आ गई थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में जानलेवा हमले की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। महिला ने घटना के तीन दिन बाद दम तोड़ दिया।

खजराना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 5 मई की पाकीजा काॅलोनी (खजराना) की है। 30 वर्षीय ममता का पति मोहन दाइना शराब पीकर मारपीट करता था।

इसके बाद ममता परेशान होकर भाई शिवनारायण और महेश के पास रहने आ गई थी। 5 मई को महेश आया और ममता को बाहर बुलाकर उसका मुंह दबा दिया । इसके बाद उसने ममता के सिर पर पत्थर से हमला किया और घायल कर भाग गया।

स्वजन गंभीर अवस्था में ममता को अस्पताल ले गए थे। बुधवार रात उसकी मौत हो गई। स्वजन ने पुलिस को बताया ममता की आठ साल पूर्व शादी हुई थी। मोहन शराब पीकर मारपीट करता था। ममता दो बच्चों को लेकर आ गई थी।बीस पूर्व मोहन की बहन छोटे बेटे चेतन को लेकर चली गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.