Breaking News in Hindi

मुख्यमंत्री शिवराज पहुंचे ओंकारेश्वर, 21 कुंडीय यज्ञ में सपत्नीक दी आहुति

खंडवा। ओंकारेश्वर में एकात्म धाम में आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची बहुधातु प्रतिमा के अनावरण के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को ओंकारेश्वर पहुंचे। मौसम की खराबी के कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से करीब सा़ढे तीन घंटे विलंब से उनका आगमन हुआ।

ओंकारेश्वर में एकात्म धाम की अद्भुत रचना हो रही है।

पहले चरण में 18 सितंबर को आचार्य शंकर की प्रतिमा का अनावरण होगा और बाकी कार्यों का भूमिपूजन होगा।

मेरा विश्वास है कि ‘एकात्म धाम’ संपूर्ण विश्व को एक नई प्रेरणा देगा। pic.twitter.com/rjnVN2EQmG

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 15, 2023

यहां ओंकार पर्वत पर आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के शुद्धिकरण के लिए आयोजित धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए। वैदिक रीति से 21 कुंडीय हवन में पत्नी साधना सिंह के साथ आहुति डाली। इसके बाद प्रतिमा निर्माण कार्य और अनावरण की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। पर्यटन विकास निगम के रेस्ट हाउस पहुंच कर प्रदेश स्तरीय आनलाइन वीसी में शामिल होंगे।

ओंकारेश्वर में एकात्म धाम में आचार्य शंकर की 108 फीट ऊंची बहुधातु प्रतिमा अनावरण से पूर्व तीन दिवसीय धार्मिक आयोजनों की शुरुआत ओंकार पर्वत पर हो चुकी है। शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे मुख्यमंत्री चौहान को ओंकारेश्वर पहुंचना था। मौसम की खराबी की वजह से उनका हेलीकाप्टर भाेपाल से उड़ान नहीं भर सका। इस वजह से सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री ओंकारेश्वर करीब डेढ़ बजे पहुंचे।

ओंकार (मांधाता) पर्वत पहुंच कर यहां 11 से 19 सितंबर तक उत्तरकाशी के स्वामी ब्रह्मेन्द्रानंद तथा संयासियों द्वारा किए जा रहे प्रस्थानत्रय भाष्य पारायण में शामिल हुए। इसके अलावा ओंकार पर्वत पर आदिगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा के शुद्धिकरण के लिए आयोजित धार्मिक आयोजन व वैदिक रीति से हो रहे 21 कुंडीय हवन में आहुति दी।

विदित हो कि ओंकार ;मान्धाताद्ध पर्वत पर 11 से 19 सितंबर तक उत्तरकाशी के स्वामी ब्रह्मेन्द्रानंद तथा 32 सन्यासियों द्वारा प्रस्थानत्रय भाष्य पारायण पाठ व पूजन किया जा रहा है। वहीं 15 से 19 सितंबर तक आचार्य शंकर की प्रतिमा स्थापना व शुद्धिकरण के लिए दक्षिणाम्नाय श्रंगेरी शारदापीठ के मार्गदर्शन में महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद प्रतिष्ठान द्वारा 21 कुंडीय हवन- पूजन आयोजित किया गया हैै।। देश के अनेक विख्यात वैदिक आचार्यों द्वारा वैदिक रीति से पूजन व हवन किया जाएगा।

18 सितंबर को आचार्य शंकर की एकात्मता की प्रतिमा का अनावरण और अद्वैत लोक का भूमि व शिलापूजन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर सिद्धवरकूट पर आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास के द्वारा ब्रह्मोत्सव में संत ,मनीषियों और विशिष्टजनों का समागम कार्यक्रम होगा। इसमें दो हजार से अधिक साधु संत संयासी आचार्य महामंडलेश्वर और शंकराचार्य शामिल होंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....