Breaking News in Hindi

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को छिंदवाड़ा दौरे पर हैं। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छिंदवाड़ा पहुंच चुके हैं। यहां वे पोला ग्राउंड में जन सभा को संबोधित करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं से भी चर्चा करेंगे

इस दौरान वो भाजपा कार्यकर्ताओं से भी चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिले की सातों विधानसभा सीटों में हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद सीएम ने कहा था कि वे छिंदवाड़ा आएंगे।

श्रीनाथ स्कूल में दो पहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग

सीएम के दौरे को लेकर यातायात व्यवस्था भी बनाई गई है। जिसके तहत श्रीनाथ स्कूल में दो पहिया और चार पहिया वाहनों की पार्किंग होगी, चर्च कंपाउंड में दो पहिया वाहनों की पार्किंग होगी।

वाहनों काे डायवर्ट किया जाएगा

इनर ग्राउंड में आमसभा में आने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहन पार्क होंगे। ईएलसी तिराहा से वाहनों को सत्कार तिराहा और एमएलबी स्कूल की ओर वाहनों काे डायवर्ट किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...