Breaking News in Hindi

मुरुम के गड्ढे में भरा था पानी, नहाने उतरे दो बच्चों की डूबने से मौत

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। घटना गुरुवार देर शाम की है। जब दोनों किशोर अपने घर नहीं लौटे। इसके बाद परिवार जनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान दोनों का शव तालाब में बरामद हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में शुरु कर दी है।

घटना दशरंगपुर चौकी की है। दशरंगपुर पुलिस के अनुसार गांव में कल शाम दो किशोर तालाब में नहाने गए थे। तालाब के पानी अधिक गहराई में जाने से दोनों की मौत हो गई। तालाब किनारे दोनों बच्चों के कपड़े रखे हुए मिले। जिसके बाद तालाब में देर रात खोजबीन शुरू की गई तो तालाब से दोनों बच्चों का शव बरामद हुआ। दोनों मृत बच्चों का नाम रितेश साहू और दुरगेद्र चंद्रकार है। किशोरों की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस दौरान बड़ी लापरवाही भी सामने आई है जहां जेसीबी से मुरुम खोदने के बाद बने टैंक में लगभग 10 फिट पानी भरा हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...