Breaking News in Hindi

मुरैना में महिला के साथ हैवानियत गैंगरेप के बाद पेट्रोल डालकर जलाया, हालत गंभीर…

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में पति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला के घर समझौते के लिए बात करने गई पत्नी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पेट्रोल डालकर महिला को जला दिया। महिला को गंभीर हालत में ग्वालियर के जायारोग्य चिकित्सालय रेफर किया गया है। एंबुलेंस में महिला ने बयान दिया है। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें महिला ने चांदपुर गांव के तीन लोगों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है।

महिला का कहना है कि जब उसने भागने का प्रयास किया तो उसके पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला समेत अन्य लोगों ने उस पर पेट्रोल डाल दिया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी अंबाह क्षेत्र की यह पूरी घटना है।

एंबुलेंस में महिला ने बयान दिया है जिसमें उसने बताया कि जब वह भाग रही थी तब उसको पकड़ कर कमरे में ले जाकर उसके पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला और महिला की चाची और बाबा ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आपको बता दें कि जनवरी में महिला के पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। वह जेल में था और हाल ही में छूटकर आया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...