Breaking News in Hindi

मुहूर्त नीलामी में 8551 रुपये बिका सोयाबीन

उज्जैन। कृषि उपज मंडी में व्यापारी संघ ने शनिवार को दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया। इस दौरान प्रात: 9 बजे व्यापारियों ने अंकपात मार्ग स्थित गोशाला में 56 तरह के पशुआहार के साथ गोसेवा की। नीलामी मुहूर्त में सोयाबीन 8551 व गेहूं 3651 रुपये क्विंटल बिका।

मंडी में स्थित गणेश मंदिर में गणेश जी को छप्पन भोग के साथ महाआरती की गई। पश्चात भंडारा हुआ। करीब 1500 किसान, हम्माल, व्यापारियों ने प्रसादी ग्रहण की। मंडी अधिकारी महेंद्र जैन, दीपक श्रीवास्तव ने मुहूर्त नीलामी के लिए किसानों की लाटरी करवाई। इसमें सोयाबीन नीलामी के लिए राजेश ग्राम जवासिया का नाम खुला।

इनकी सोयाबीन 8551 रुपये क्विंटल खंडेलवाल सेल्स ने खरीदी। गेहूं के लिए पंवासा निवासी संतोष का नाम खुला, जिनका गेहूं लाखन इंटरप्राइजेज में 3651 रुपये क्विंटल खरीदा। मक्का बिक्री के लिए लाटरी में उर्दूपुरा के मोहनलाल का नाम रहा।

नीलामी में मक्का 5101 रुपये क्विंटल बिकी, जिसे युवराज ट्रेडर्स ने खरीदा। डालर चना आजमपुरा के बहादुर सिंह का 16113 रुपये क्विंटल बिका। ज्वार 4551 रुपये क्विंटल भैरवगढ़ के बद्रीलाल की बिकी, जिसे एसआर इंटरनेशनल ने खरीदा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...