Breaking News in Hindi

मैहर में नाबालिग के साथ गैंगरेप, दो सगे भाइयों ने मिलकर हाथ-पैर बांधकर की हैवानियत…

सतना। मध्य प्रदेश के मैहर में नाबालिग लड़की के साथ दो भाइयों ने सामूहिक बलात्कार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना मैहर कोतवाली थाना अंतर्गत अरकंडी क्षेत्र की है। यहां पर 14 साल की छात्रा के साथ दो सगे भाइयों ने सामूहिक बलात्कार किया। आरोपियों ने लड़की के हाथ पैर बांध दिए थे। जिसके बाद अपने ही घर में इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने अपनी बुआ के साथ कोतवाली थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है।

आपको बता दें कि पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसके माता-पिता कहीं और रहते हैं जब लड़की की उम्र 6 वर्ष की थी तब आरोपियों के माता-पिता उसे अपने साथ ले आए थे और तब से ही वह उनके साथ रह रही है। भाइयों ने पहले लड़की के हाथ पैर बांधे और उसके बाद उसके साथ बलात्कार किया। जब लड़की ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी थी।

इसके बाद नाबालिग ने अपनी बुआ को पूरी बात बताई और बुआ उसे लेकर थाने पहुंची और मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में भी ले लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...