Breaking News in Hindi

मोटर साइकिल सवार को कंटेनर ने मारी टक्कर, 3 माह की नवजात सहित महिला की मौत

 मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में आज बुधनी-नर्मदापुरम के बीच नर्मदा पुल पर एक हादसा हो गया, जिसमें एक कंटेनर ने मां-बेटे को कुचल दिया। दुर्घटना में 3 माह के नवजात की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और महिला की भोपाल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक महिला का नाम ज्योति मौर्य (28) निवासी बंगाली कॉलोनी नर्मदापुरम है।

महिला के पिता नर्मदा प्रसाद बुधनी में नगर परिषद में फायर ब्रिगेड ड्राइवर हैं। नर्मदा प्रसाद ने बताया दोपहर के समय अपनी बेटी एवं तीन माह के नाती को बुधनी से उसके ससुराल बंगाली कॉलोनी नर्मदापुरम छोडऩे जा रहे थे। इस बीच नर्मदा ब्रिज पर जैसे ही पहुंचे एक ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद वह और बाइक एक तरफ गिर गए। बेटी और नाती दोनों सडक़ के दूसरी ओर गिरे। इसके चलते ट्रक का पहिया महिला के दोनों पैर से निकल गया और नवजात बेटे के सिर पर भी चोट लगी।

नवजात की उम्र 3 माह की है जिसकी मौके पर मौत हो गई और देर शाम को उसकी मां की भोपाल के अस्पताल में मौत हो गई। बुधनी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और कंटेनर को भी जप्त कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...