Breaking News in Hindi

यूजी में प्रवेश के लिए 13 जून तक एडमीशन, वैरीफिकेशन की अंतिम तारीख 14 जून

जबलपुर। 12वीं के विद्यार्थियों कालेज में प्रवेश लेने के लिए दूसरा राउंड की प्रवेश प्रक्रिया 27 मई से शुरू हो गई है। एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं आनलाइन के माध्यम से 13 जून तक अपना आवेदन कर सकते हैं। दूसरा राउंड की प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने की वजह से उन छात्रों के लिए भी खुशखबरी है, जो पहले राउंड में किसी कारणवश आवेदन नहीं कर पाए थे या आवेदन नहीं हो पाया था।

डाक्यूमेंट कंप्लीट कर आनलाइन फार्म भर सकते हैं

 

जिन छात्रों को दाखिला नहीं मिल पा रहा है, वो भी डाक्यूमेंट कंप्लीट कर आनलाइन फार्म भर सकते हैं। पीजी की प्रवेश प्रक्रिया 28 मई से शुरू हो गई है। आनलाइन प्रवेश के लिए 14 जून अंतिम तिथि है। साथ ही 29 मई से दस्तावेजों का वैरीफिकेशन शुरु हो गया है। प्रवेश की लिस्ट 22 जून को जारी की जाएगी। शहर के विभिन्न महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए छात्र पूछताछ कर रहे हैं।

 

पहले राउंड में नहीं भर पाए थे फार्म

छात्रा तनवी जैन ने बताया कि किसी कारण वश पहले राउंड में फार्म नहीं भर पाई थी। दूसरा राउंड शुरू हो गया है, इसलिए पहले ही फार्म भर दिया है। जल्द से जल्द से एडमीशन हो जाए। दस्तावेजों का सत्यापन भी हो गया है। अब लिस्ट का इंतजार है। अपनी पसंदीदा कालेजों की सूची डाल दी है, अगर उसमें एडमीशन मिल गया तो बहुत ही अच्छा होगा।

 

लिस्ट में नाम नहीं आया

 

छात्र विशाल तिवारी ने कहा कि कामर्स विषय में एडमीशन लेना है। पहली लिस्ट में नाम नहीं आया, इसलिए दूसरे राउंड में फिर से फार्म भरा है। अगर दूसरी लिस्ट में भी नाम नहीं आएगा, तो सीएसी राउंड के लिए अप्लाई करेंगे। जरूरी नहीं है कि पसंदीदा कालेज में एडमीशन मिल जाए। अब तो दूसरी लिस्ट आने का इंतजार है।

 

सीएलसी में भी प्रवेश का मौका

 

महाकोशल कालेेज के एडमीशन प्रभारी डा राजेश शामकुंवर ने बताया कि वैरीफिकेशन के साथ ही पीजी में एडमीशन 28 मई से शुरू होकर 29 मई से दस्तावेजों का सत्यापन शुरू हो गया है। यूजी में प्रवेश की अंतिम तिथि 13 जून व पीजी की अंतिम तिथि 14 जून है। इसके बाद सीएलसी राउंड शुरू होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...