Breaking News in Hindi

‘ये कैसी ट्रॉफी है? कुछ समझ ही नहीं आ रहा…’ बिग बॉस 17 की ट्रॉफी देख हिल गया लोगों का दिमाग

17 कंटेस्टेंट के साथ शुरू हुआ बिग बॉस 17 का सफर 28 जनवरी को खत्म हो रहा है. लगभग 105 दिनों के बाद इस सीजन को अपना विनर मिल जाएगा. ट्रॉफी को अपने नाम करने की रेस में मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण महाशेट्टी शामिल हैं. अब रविवार को विनर के नाम से पर्दे उठेगा. लेकिन उससे पहले बिग बॉस ने शो की ट्रॉफी की पहली झलक दिखा दी है.

बिग बॉस का ये सीजन दिल, दिमाग और दम के थीम पर बेस्ड रहा है और इसी थीम को ध्यान में रखते हुए बिग बॉस का घर भी डिजाइन किया गया था. वहीं अब ट्रॉफी को भी इसी थीम पर बनाया गया है. शो के प्रोमो वीडियो में ट्रॉफी का फर्स्ट लुक दिखा है. हर बार की ट्रॉफी चमचमाती हुई होती थी, लेकिन इस बार मेकर्स ने ट्रॉफी को थोड़ा हटके बनाया है. ट्रॉफी ब्लैक कलर की है. जैसे ही प्रोमो वीडियो में ट्रॉफी की पहली झलक दिखी सोशल मीडिया पर उसकी फोटो वायरल हो गई और अब लोग जमकर इसपर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि ये कैसी ट्रॉफी है.

Bigg Boss Trophy

यूजर्स दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन

बिग बॉस की ट्रॉफी देखने के बाद एक X यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “ये कैसी ट्रॉफी है? कुछ समझ ही नहीं आ रहा ये है क्या?”, एक दूसरे यूजर ने लिखा, “गंदी लग रही है ट्रॉफी, पैसे खत्म हो गए क्या?”, एक और यूजर ने लिखा, “ये किले की तरह दिखा रहा है.” लोगों के इस तरह के और भी कई कमेंट देखने को मिल रहे हैं.

Bigg Boss Trophy Users Reaction

यूजर्स कमेंट

टॉप 5 कंटेस्टेंट में से जो भी शो को अपने नाम करेगा, उसे ट्रॉफी के साथ-साथ कैश प्राइज भी दी जाएगी. बहरहाल, कौन बनता है बिग बॉस 17 का विनर? इस सवाल का जवाब तो 28 जनवरी को ही मिलेगा, लेकिन सोशल मीडिया पर मुनव्वर फारुकी का नाम जबरदस्त चर्चा में चल रहा है. वो खूब छाए हुए हैं. लोग कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि ट्रॉफी तो डोंगरी ही जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ?