Breaking News in Hindi

रमनपुर घाटी में ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटा, कंडेक्टर की मौत; चालक गंभीर

जबलपुर। बरगी के रमनपुर घाटी पर एक ट्रक पलट अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर कंडेक्टर की मौत हो गई, चालक बुरी तरह से घायल हो गया। उसे मेडिकल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना डिवाइडर से टकराने की वजह से हुई है।

रमनपुर घाटी में ट्रक क्रमांक यूपी 70 सी टी 8500 रफ्तार में था

 

बरगी पुलिस ने बताया कि रमनपुर घाटी में ट्रक क्रमांक यूपी 70 सी टी 8500 रफ्तार में था। ट्रक प्रयागराज निवासी मोहम्मद हनीफ चला रहा था। इसके साथ कन्डेक्टर साइड पर तैमूर खान बैठा हुआ था। घाटी उतरने के दौरान अचानक ट्रक असंतुलित हो गया और पलट गया, जिसमें दोनों दब गए थे।

 

वाहन मालिक सुकरी निवासी दिलीप मेहरा मौके पर पहुंचे

 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआइ के वाहन मालिक सुकरी निवासी दिलीप मेहरा मौके पर पहुंचे और ट्रक में फंसे ड्राइवर और कन्डेक्टर को बाहर निकाला लेकिन तब तक तैमूर की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल हनीफ को मेडिकल भेजा और शव पीएम के लिए भेजा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...