Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

राजनीति में मियां अल्ताफ की चौथी पीढ़ी, बेटे मेहर अली ने भरा नामांकन, उमर अब्दुल्ला ने कहा ‘जीत पक्की है’

जम्मू कश्मीर में 10 सालों बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. लिहाजा सभी पार्टियां जोर शोर से चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं. ये चुनाव बीजेपी के लिए बेहद अहम है. राजनीतिक दलों के साथ ही कश्मीर की आवाम को भी चुनाव का बेसब्री से इंतजार था. इस बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और सांसद मियां अल्ताफ के बेटे मियां मेहर अली ने कंगन विधानसभा क्षेत्र से नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है.

इस मौके पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी उनके साथ रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में मौजूद थे. इस दौरान उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मेहर अली के रूप में कंगन से चुनाव में हिस्सा लेने वाली मियां परिवार की चौथी पीढ़ी होगी. उन्होंने कहा कि ‘मुझे यकीन है कि वो लोगों की सेवा करने में अपने पूर्वजों और पिता का अनुसरण करेंगे और अपने परिवार की विरासत को आगे बढ़ाएंगे.उमर ने कहा कि मेहर अली की जीत को लेकर वो पूरी तरह से आश्वस्त है उनकी जीत पक्की है.

‘पीडीपी के करीब रहे हैं राम माधव’

पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राम माधव के जम्मू-कश्मीर के दौरों को लेकर कहा कि माधव केवल पीडीपी के करीब रहे हैं और ऐसा लगता है कि वो अभी भी पार्टी के संपर्क में हैं. उमर ने ये भी कहा कि 2015 में पीडीपी-बीजेपी गठबंधन बनाने के पीछे राम माधव ही थे.

‘शराब की दुकानों के बेतहाशा खुलने की जांच करेंगे’

वहीं कश्मीर में शराब की दुकानों की बढ़ती संख्या के बारे में उमर ने कहा कि चुनाव के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस कश्मीर में शराब की दुकानों के बेतहाशा खुलने की जांच करेगी. उन्होंने कहा कि फिलहाल चुनाव पूरा हो जाए उसके बाद इस मामले की जांच पड़ताल की जाएगी.

10 सालों बाद होने जा रहा है चुनाव

राज्य में 2014 के बाद अब विधानसभा चुनाव होने जा रहा हैं. ये चुनाव तीन चरणों में होंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में वोटिंग प्रक्रिया 1 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी. पहले चरण का मतदान 18 सितंबर को होगा, दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर होगा जबकी तीसरा और आखिरी चरण का मतदान 1 अक्टूबर को होगा. वहीं नतीजों की घोषणा 8 अक्टूबर को की जाएगी. आयोग ने पहले 4 अक्टूबर को मतगणना की तारीख तय की थी, लेकिन हरियाणा में चुनाव की तारीख में बदलाव की वजह से अब दोनों राज्यों में मतगणना 8 अक्टूबर को होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.