Breaking News in Hindi

हिंदुओं को डरने की जरूरत नहीं.. नितेश राणे ने बताया मुसलमानों पर क्यों दिया बयान

महाराष्ट्र के अहमदनगर में बीजेपी विधायक नितेश राणे के खिलाफ मुस्लिम समुदाय को लेकर आपत्तिजनक बयान देने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है. राणे पर भड़काऊ भाषण देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है.

नितेश राणे ने बताया क्यों दिया बयान

नितेश राणे के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, कल (1 सितंबर) को मैं अहिल्यानगर और श्रीरामपुर में था, जहां हम ने महंत रामगिरि महाराज जी के समर्थन में मोर्चा निकाला. उन्होंने कहा, रामगिरि महाराज जी ने जो बयान दिया था उसमें कुछ नया नहीं था, खुद कई मुस्लिम स्कोलर ऐसा बयान देते हैं, मैं खुद आपको 10 से ज्यादा स्कोलर की वीडियो दिखा सकता हूं.

उन्होंने कहा, लेकिन जो भी रामगिरि महाराज जी का समर्थन कर रहा है, यहां तक की को भी जो उनके बयान को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर रहा है उसको धमकी मिल रही है, डराया धमकाया जा रहा है.

“हम से सवाल क्यों पूछा जाता है”

नितेश राणे ने कहा, पिछले हफ्ते पुणे में रामगिरि महाराज के खिलाफ रैली निकाली गई और उसमें सर तन से जुदा के नारे लगाए गए. उन्होंने कहा कि वो इस तरह के नारे लगा सकते हैं लेकिन अगर हम हिंदू समाज के समर्थन में उन्हीं की भाषा में आजाते हैं तो फिर हम से सवाल क्यों पूछा जाता है.

हिंदू समाज को डरने की जरूरत नहीं

नितेश राणे ने कहा, देश में संविधान है, पुलिस है उनको उनका काम करने दीजिए, हिंदू समाज को क्यों डराया- धमकाया जा रहा है. उन्होंने कहा, मैंने जो कल बयान दिया वो सिर्फ एक रिएक्शन था. मैंने कहा, मैं हिंदू गब्बर सिंह हूं वो सिर्फ इसलिए कि हिंदू समाज को डरने की जरूरत नहीं है.

क्या था पूरा मामला

महाराष्ट्र में रामगिरी महाराज ने 16 अगस्त को मोहम्मद साहब के खिलाफ टिप्पणी की थी, जिसके बाद मुस्लिम समुदाय उनके बयान पर भड़क गए थे और मुस्लिम समाज के लोगों ने रामगिरि महाराज के खिलाफ रैली निकाली. नितेश राणे भी महाराज के समर्थन में आए और उन्होंने नेतृत्व में मोर्चा निकाला गया था. नितेश राणे ने मुसलमानों को खुली धमकी दी. राणे ने कहा, हमारे रामगिरी महाराज के खिलाफ अगर किसी ने कुछ कहा तो मस्जिदों में आकर चुन चुन कर मारेंगे. जिसके बाद अब उन्होंने अपने बयान को लेकर सफाई पेश की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...