Breaking News in Hindi

राजस्थान : नए साल से पहले कलयुगी बेटे ने अपने हाथों से उज़ारा बसा बसाया घर, मां-बाप और बहन की हत्या

जयपुर: राजस्थान के नागौर जिले के पादूकलां थाना क्षेत्र में शनिवार रात घर में सो रहे दंपति और उनकी बेटी की कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। हत्या के आरोप में दंपति के बेटे को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थानाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि पादूकलां कस्बा निवासी दिलीप सिंह (45), उनकी पत्नी राजेश कंवर (40) और बेटी प्रियंका (15) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि पारिवारिक कलह की वजह से तीनों की हत्या का संदेह दंपति के बेटे पर जताया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...