Breaking News in Hindi

राज्यपाल भोपाल में तो सीएम उज्जैन में करेंगे झंडा वंदन, देखें कौन नेता कहां फहराएगा तिरंगा

भोपाल। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देशभर में कार्यक्रम होगा। राजधानी भोपाल में गणतंत्र दिवस का मुख्य कार्यक्रम लाल परेड ग्राउंड में होगा। यहां प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ध्वजारोहण करेंगे। इसके अलावा सीएम डॉ मोहन यादव अपने गृह जिले उज्जैन में झंडा फहराएंगे। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुरैना में झंडा फहराएंगे। बता दें हाल ही में सामान्य प्रशासन विभाग ने 30 जिलों में कैबिनेट मंत्री और 22 जिलों में कलेक्टर ध्वजारोहण करने का आदेश जारी किया है।

इसके अलावा उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला रीवा, मंत्री कुंवर विजय शाह खंडवा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर, मंत्री प्रहलाद पटेल मंदसौर, मंत्री राकेश सिंह जबलपुर, मंत्री करण सिंह वर्मा सीहोर, उदय प्रताप सिंह नर्मदापुरम, मंत्री संपतिया उइके मंडला, तुलसीराम सिलावट देवास, एदल सिंह कंषाना श्योपुर, निर्मला भुरिया झाबुआ, गोविंद सिंह राजपूत सागर में झंडा फहराएंगे।

विश्वास सारंग विदिशा, नारायण सिंह कुशवाह ग्वालियर, नागर सिंह चौहान अलीराजपुर, प्रद्यूमन सिंह तोमर गुना, राकेश शुक्ला भिंड, चैतन्य कश्यप रतलाम, इंदर सिंह परमार शाजापुर, कृष्णा गौर हरदा, धर्मेंद्र लोधी छिंदवाड़ा, दिलीप जायसवाल अनूपपुर, गौतम टेटवाल राजगढ़, लखन सिंह पटेल दमोह, नारायण सिंह पंवार बैतूल, नरेंद्र शिवाजी पटेल रायसेन, प्रतिमा बागरी सतना, दिलीप अहिरवार छतरपुर और राधा सिंह सिंगरौली में ध्वजारोहण करेंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...