Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

रामकिशोर चतुर्वेदी समेत सैंकड़ों कांग्रेसी भाजपा में शामिल, बोले- जो श्रीराम का नहीं वो हमारा नहीं…

उमरिया: लोकसभा चुनाव के एन पहले कांग्रेस में अफरा तफरी मची हुई है। बहुत से बड़े नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं और यह दौर लगातार जारी है। मध्यप्रदेश के उमरिया में आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव सहित कांग्रेस के एक सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं। पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गौटिया एवं खादी ग्राम उद्योग के अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

अप्रैल में शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव के एन पहले कांग्रेस छोड़ने वाले कार्यकर्ताओं का सिलसिला थम नहीं रहा है। वे लगातार पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम रहे हैं। मंगलवार को भी ऐसा कुछ वाकिया मध्यप्रदेश के उमरिया में घटा जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव विजय नारायण दुबे सहित कांग्रेस के 1 सैकड़ें से अधिक कार्यकर्ताओं सहित पदाधिकारी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया एवं खादी ग्राम उद्योग के अध्यक्ष जितेंद्र लटोरिया की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

वहीं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले दिग्गज नेता रामकिशोर चतुर्वेदी से भाजपा ज्वाइन करने का कारण पूछा गया तो उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम क़े प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में दिए गए कांग्रेस को निमंत्रण को स्वीकार ना करना प्रमुख वजह बताया। उन्होंने कहा जो मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का नहीं वो हमारा नहीं। हम ऐसी पार्टी में नहीं रह सकते तो वही आप आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव रहे विजय नारायण दुबे ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने की बात कही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.