Breaking News in Hindi

रायगढ़ एक्सिस बैंक में करोड़ों की लूट, नकाबपोश लुटेरों ने मैनेजर पर चाकू से किया हमला फिर वारदात को दिया अंजाम

रायगढ़। फिल्म की तर्ज पर एक्सिस बैंक के मैनेजर से करोड़ों रुपये की लूट की वारदात हुई है। सुबह लगभग नौ बजे बैक के अंदर नकाबपोश घुसकर लुटेरे ने बैंक के मैनेजर पर चाकू से वार किया और रुपये लूटकर भाग गया। कितनी राशि गई है इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। त्योहारी सीजन होने से राशि के लाखों में होने की चर्चा है। वारदात की सूचना मिलते ही एसएसपी और टीआई, साइबर सेल की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।

घटना के बाद पुलिस हाई अलर्ट मोड पर है। शहर से आने और जाने वाले मुख्य मार्गों पर कड़ी नाकाबंदी करते हुए अपराधियों की पतासाजी शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में कुछ सीसीटीवी कैमरा के तकनीकी दिक्कतों के चलते बंद होने की बात सामने आई है। रायगढ़ एक्सिस बैंक में लूट की यह दूसरी बड़ी वारदात है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...