Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

राहुल गांधी ने बदला अपनी यात्रा का नाम, 6700 किमी का रूट, 14 जनवरी से होगी शुरू

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का नाम बदल गया है। अब यात्रा का नाम ‘भारत जोड़ो न्याया यात्रा’ होगा। कांग्रेस सांसद गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की बैठक में ये निर्णय लिया गया। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता उपस्थित रहे।

जयराम नरेश ने दी जानकारी

बैठक के बाद जयराम नरेश ने पत्रकारों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस मीटिंग में 2024 के इलेक्शन की तैयारी और मणिपुर से मुंबई के बीच निकाली जाने वाली यात्रा पर चर्चा हुई।

“भारत जोड़ो न्याय यात्रा” का रूट मैप 🛣️

📍मणिपुर से मुंबई (14 जनवरी-20 मार्च)

• मणिपुर | 107 किमी | 4 जिला

• नागालैंड | 257 किमी | 5 जिला

• असम | 833 किमी | 17 जिला

• अरुणाचल प्रदेश | 55 किमी | 1 जिला

• मेघालय | 5 किमी | 1 जिला

• पश्चिम बंगाल | 523 किमी | 7 जिला

• बिहार… pic.twitter.com/e36euo8qcM

— Congress (@INCIndia) January 4, 2024

भारत जोड़ो यात्रा से बदला देश का माहौल

जयराम नरेश ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक चार हजार किमी लंबी भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा ने पूरे देश का माहौल बदल दिया। पार्टी के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी। उन्होंने कहा, ‘ये यात्रा कांग्रेस और देश के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई।’

यात्र का नाम भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगा

कांग्रेस नेता ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष और सभी नेताओं की सहमति से निर्णय लिया गया कि यात्रा का नाम भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगा। राहुल गांधी यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.