Breaking News in Hindi

रिश्‍ते में धोखेबाजी: नाती ने नाना की जमीन हड़पने की रची साजिश, फर्जी वसीयत बनवाकर कराई अपने नाम

दतिया। तीन बच्चों के पिता को संतानहीन बताकर नाती ने ही अपने नाना की जमीन हड़पने की साजिश रच डाली‌। इसके लिए कुछ लोगों ने पहले दो पेज की फर्जी वसीयत तैयार कराई। इतना ही नहीं कुछ दिन बाद उक्त बुजुर्ग को मृत बताकर झांसी के अस्पताल से उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवा लिया। इन सब दस्तावेजों के आधार पर बुजुर्ग के खाते की जमीन लोकेंद्र पुत्र विश्वनाथ सिंह बुंदेला ने अपने नाम कर ली।

जानकारी के अनुसार कस्बा बड़ौनी में लड्नु राजा की हवेली निवासी चंद्रभान पुत्र स्वर्गीय रघुराज सिंह बुंदेला की 4.70 हेक्टेयर जमीन कस्बे के लोकेंद्र पुत्र विश्वनाथ सिंह बुंदेला ने अपने नाम करा ली। इस मामले की शिकायत दतिया एसपी वीरेंद्र मिश्रा से की गई। इसके बाद मामले की एसडीओपी बड़ौनी विनायक शुक्ला को जांच सौंपी गई।

फरियादी ने बताया जमीन पर लोन है

इस मामले में पीड़ित चंद्रभान के मुताबिक अपनी इस जमीन पर केसीसी के जरिए उसने ऋण ले रखा है। कुछ दिन पहले वे मौजे के पटवारी के पास गए तो पटवारी ने बताया उनकी जमीन लोकेंद्र के नाम हो गई है। बुजुर्ग ने दस्तावेज निकलवाए तो 10 अगस्त 1994 में दो सादे पेज की वसीयत निकली।

वसीयत में बताया संतानहीन

वसीयत में चंद्रभान, लोकेंद्र के अलावा भूपेंद्र सिंह चौहान निवासी बड़ेरा पिछोर के हस्ताक्षर हैं। वसीयत में चंद्रभान को संतानहीन और उम्र 81 साल बताई गई। यह भी लिखा चंद्रभान की कोई संतान न होने पर उनके देहांत के बाद उनकी जमीन का मालिक एवं स्वामी मेरे नाती लोकेंद्र एवं शक्ति सिंह बुंदेला होंगे। जबकि वर्तमान में चंद्रभान की उम्र लगभग 75 वर्ष है और उनके तीन पुत्र भी हैं।

कम्‍प्‍यूटर से बनवाया फर्जी प्रमाण-पत्र

चंद्रभान के मुताबिक लोकेंद्र ने जिला महिला चिकित्सालय झांसी से उसका कम्प्यूटराइज्ड मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाया, जिसमें चंद्रभान की मृत्यु पांच मई 1995 को बताई। इस फर्जीवाड़े में पटवारी और सीमांकन का आदेश करने वाले तहसीलदार की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। इस मामले में पटवारी ने 25 अप्रैल 2024 को अपनी रिपोर्ट लगाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...