Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

रील्स बनाकर इंटरनेट मीडिया पर छाई बुंदेलखंड के पहाड़गांव की बेटी

छतरपुर। बुंदेलखंड में छतरपुर जिले के पहाड़गांव से ताल्लुक रखने वाली बिन्नू रानी इस समय अपनी रील्स को लेकर खूब चर्चा में है।वह गांवों शहरों में अपनी रील्स बनाती है और इंटरनेट मीडिया पर डालती है। बिन्नू रानी की रील्स इस समय खूब पसंद की जा रही है। साथ ही बिन्नू रानी की बुंदेलखंडी भाषा भी पसंद की जा रही है। जब गांव में रील्स बनाकर बिन्नू रानी ने इंटरनेट मीडिया पर डाली तो व्यूअर्स की संख्या हजारों में पहुंच गई।

रील्स वाली बिन्नू रानी के रूप में पहचान बना रही बिन्नू रानी ने नईदुनिया से चर्चा करते हुए कहा कि वह पांचवीं क्लास में पढ़ती है। रील्स बनाना उसे बेहद पसंद है। जब इस पसंद पर काम करने का मन बनाया तो उसे मुस्कान दीदी ने प्रोत्साहित किया।अब वह लगातार अपनी रील्स बनाकर बुंदेली ब्लागर रूप में लोगों की पसंद बन ही है।बिन्नू रानी दो दिन पहले भोपाल पहुंची हैं। क्योंकि उनको पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुलाया था।इसे लेकर बिन्नू रानी ने बताया कि दिग्विजय सिंह ने कहा कि इसी तरह से लोगों की पसंद बनती रहो।बिन्नू रानी ने कहा कि वह बहुत जल्द मुंबई जाना चाहती है अभी तक उन्होंने करीब ढाई सौ रील्स बनाई हैं यह काम आगे भी जारी रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.