Breaking News in Hindi

रीवा में स्कूली बच्चों को परोसा गए पूड़ी-सब्जी और लड्डू, 50 से अधिक छात्र बीमार

मध्य प्रदेश में रीवा जिले के एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह के बाद परोसे गए भोजन में संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के कारण 58 बच्चे बीमार पड़ गये। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इनमें से ज्यादातर बच्चों की हालत स्थिर है जबकि एक लड़की को यहां एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएमएचओ डॉ. के.एल. नामदेव ने कहा कि सिरमौर क्षेत्र के पीदरी स्थित स्कूल में ध्वजारोहण समारोह के बाद बच्चों को पूड़ी-सब्जी और लड्डू परोसे गए। उन्होंने कहा कि इनमें से कई बच्चे बेचैनी महसूस करने लगे और कुछ ने उल्टी और दस्त की शिकायत की। उन्होंने बताया कि इसके बाद बच्चों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

डॉ. नामदेव ने बताया कि एक लड़की की हालत गंभीर होने पर उसे रीवा के सरकारी संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि बाकी बच्चों की हालत स्थिर है और बेहतर इलाज के लिए कुशा भाऊ ठाकरे जिला अस्पताल और सरकारी श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की टीम को बुलाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...