Breaking News in Hindi

रूस में इजराइल से आए विमान के विरोध में सैकड़ों लोगों ने हवाई अड्डे पर प्रदर्शन किया

मॉस्को: रूस के दागेस्तान क्षेत्र में मुख्य हवाई अड्डे पर रविवार को सैकड़ों लोगों ने इजराइल के तेल अवीव से यात्रियों के पहुंचने के विरोध में विमान उतरने के स्थान पर प्रदर्शन किया और यहूदी विरोधी नारे लगाए। रूसी समाचार एजेंसियों ने यह जानकारी दी। रूसी मीडिया में प्रकाशित खबरों के अनुसार, भीड़ ने रूसी एयरलाइन ‘रेड विंग्स’ के विमान को घेर लिया। अधिकारियों ने मखछकला में स्थित हवाई अड्डे को बंद कर दिया और वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

मखछकला मुख्य रूप से मुस्लिम बहुल क्षेत्र दागेस्तान की राजधानी है। दागेस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस घटना में 20 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। मंत्रालय ने बताया कि घायलों में पुलिस अधिकारी और आम नागरिक शामिल हैं। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में भीड़ में शामिल कुछ लोग फलस्तीन के झंडे लहरा रहे थे और अन्य ने पुलिस की एक कार को पलटने की कोशिश की। वीडियो में यहूदी विरोधी नारों को भी सुना जा सकता था और कुछ लोग यात्रियों के पासपोर्ट की जांच कर रहे थे जो स्पष्ट तौर पर इजराइल से आए लोगों की पहचान का प्रयास था।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने रविवार रात को एक बयान में कहा कि इजराइल ‘‘उम्मीद करता है कि रूस के अधिकारी सभी इजराइली नागरिकों और यहूदियों की सुरक्षा करेंगे और चाहे वे कहीं भी रहें, रूसी अधिकारी इन दंगाइयों तथा यहूदियों एवं इजराइलियों के खिलाफ उकसावे की किसी भी घटना के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।” नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि रूस में इजराइल के राजदूत इजराइलियों एवं यहूदियों की सुरक्षा के लिए रूस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

रूस के ‘नॉर्थ कॉकेशियन फेडरल डिस्ट्रिक्ट’ के लिए आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से हवाई अड्डे पर प्रदर्शन करने वालों की पहचान की जाएगी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। दागेस्तान भी मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में आता है। गाजा में फलस्तीनी नागरिकों का समर्थन करते हुए क्षेत्रीय दागेस्तानी सरकार ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और इस तरह के प्रदर्शनों में शामिल नहीं होने की अपील की। दागेस्तान के सुप्रीम मुफ्ती शेख अखमद अफंदी ने निवासियों से हवाई अड्डे पर अशांति नहीं फैलाने का आह्वान किया। दागेस्तान के गवर्नर सर्गेई मेलिकोव ने हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को अंजाम भुगतने की चेतावनी दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...