Breaking News in Hindi

रेवती रेंज में हुए गोलीकांड मामले में होगी मजिस्ट्रियल जांच, कलेक्टर ने दिए आदेश

इंदौर : इंदौर में बीएसएफ की रेवती निशानेबाजी रेंज के पास बीते दिन गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत के मामले में जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने मीडिया को इस मामले में जानकारी दी। कलेक्टर आशीष सिंह की माने तो बीएसएफ की रेवती निशानेबाजी रेंज के पास 24 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चलाई गोली लगने से बालाराम राठौर की मौके पर मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की,हालाकि अब तक ये साफ़ नहीं हो सकता है कि गोली किसने चलाई है। इसकी जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश दिए गए हैं।

कलेक्टर आशीष सिंह के मुताबिक़ एडीएम गौरव बैनल की अगुवाई वाला दल जांच के जरिये पता लगाएगा कि यह गोली कांड किन परिस्थितियों में हुआ और इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है। ताकि मृतक के परिवार को न्याय मिल सके।

बता दें कि इस गोलीकांड के मामले में बीएसएफ की तरफ से पूर्व में ही अपना बयान जारी करते हुए इस मामले से पल्ला झाड़ लिया गया है। अब देखना होगा कि मजिस्ट्रियल जांच में क्या खुलासा होता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...