Breaking News in Hindi

लाड़ली बहनों के खातों में जमा हुई सितंबर की किस्त, बीना में सीएम मोहन यादव ने की राशि ट्रांसफर

 बीना । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहना योजना (MP Ladli Behna Yojana) की माह सितंबर की राशि ट्रांसफर की। यह कार्यक्रम सागर जिले के बीना में आयोजित हुआ। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं की राशि लाभार्थियों के खातों में जमा की गई। बता दें, सितंबर माह में प्रत्येक लाड़ली बहना को 1250 रुपए के हिसाब से 54 करोड़ 73 लाख 10 हजार 500 रुपये का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया गया। योजना का लाभ उठाने वालीं प्रदेश की 1.29 करोड़ बहनों को इसका बेसब्री से इंतजार था।

साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत माह अगस्त की राशि का सिंगल क्लिक से ट्रांसफर की गई। जिलास्तर पर कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से योजना के हितग्राही और सम्बंधित अधिकारी जुड़े।

बीना में पहली बार होगा ऐसा

कांग्रेस से भाजपा में आईं विधायक निर्मला सप्रे की मांगों को मूर्त रूप देने मुख्यमंत्री मोहन यादव बीना आए। हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद वह सड़क मार्ग से कृषि उपज मंडी स्थित सभा स्थल पहुंचे और जनता को संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद वह विधायक निर्मला सप्रे के घर भी गए। बीना के इतिहास में यह पहली बार होगा कि प्रदेश का कोई मुख्यमंत्री विधायक के घर गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...