Breaking News in Hindi

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने पर बोले पूर्व सीएम शिवराज सिंह, पीएम मोदी का किया धन्यवाद

नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने का एलान किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। गौरतलब है कि मोदी सरकार के ही कार्यकाल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को साल 2015 में भारत रत्न से नवाजा गया था। अब उसके करीब नौ साल बाद भाजपा संस्थापकों में शामिल लालकृष्ण आडवाणी को भी भारत रत्न देने का एलान किया गया है। बता दें कि दोनों की नेताओं को बीजेपी की सरकार में भारत रत्न देने की काम हुआ है।

लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने पर शिवराज सिंह का बयान

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा, आडवाणी जी एक व्यक्ति नहीं एक संस्था है। उन्होंने अपने जीवन का हर क्षण भारत माता के चरणों में समर्पित कर दिया है। पूरे देश को इस स्थान तक पहुंचने में उनका अतुलनीय योगदान है। पूरा देश प्रसन्न और गदगद है। आज उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जा रहा है। आडवाणी जी का अभिनंदन और पीएम मोदी जी को हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...