Breaking News in Hindi

लालबाग परिसर में होगी गो कृपा कथा, कबीटखेड़ी में भागवत कथा

इंदौर। इंदौर शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों द्वारा कई कार्यक्रम 7 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे। इसमें सुबह श्राद्ध पक्ष तर्पण के आयोजन विभिन्न स्थानों पर होंगे। इसमें परिजन अपनों को याद कर विद्वानों के मार्गदर्शन में विधि-विधान से पूजन करेंगे। दोपहर में भागवत कथा का आयोजन होगा। नौ दिनी वेदलक्षणा गो श्रद्धा महामहोत्सव में भी विभिन्न आयोजन होंगे।।

सोलह दिनी श्राद्ध पक्ष में विभिन्न स्थानों पर निश्शुल्क सामूहिक तर्पण अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा। इस कड़ी मेंं श्रद्धा सुमन सेवा समिति द्वारा हंसदास मठ एरोड्म रोड पर सुबह 8 से 10 बजे तक प्रतिदिन तर्पण किया जा रहा है। साथ ही शिवधाम परदेशीपुरा पर भी तर्पण अनुष्ठान होगा। अनुष्ठान सुबह 7.30 बजे से किया जाएगा। इसके अलावा बिजासन क्षेत्र माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा दास बगीची, हनुमान मंदिर पंचकुइया रोड पर सुबह 8.30 बजे से तर्पण अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा।

– आठ वर्षों के अंतराल से छत्रीबाग रामद्वारा पर अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य, जगदगुरु स्वामी रामदयाल महाराज का चातुर्मास के लिए आगमन हुआ। उनके चातुर्मासिक प्रवचन सुबह 8.30 बजे से होंगे। इस अवसर पर संप्रदाय के अन्य संतों के प्रवचन भी होंगे।

– नौ दिनी वेदलक्षणा गोश्रद्धा महामहोत्सव के दूसरे दिन लालबाग परिसर में गो शाला संचालकों की संगोष्ठी सुबह 11 से 2 बजे तक होगी। सत्संग संवाद में गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा के संस्थापक दत्तशरणानंद महाराज दोपहर 12 से 1 बजे तक संबोधित करेंगे। गो कृपा कथा शाम 4 से 7 बजे तक होगी। भजन संध्या में भजनों के जरिए गो माता की महिमा का गुणगान शाम 7 बजे से कोकिल कंठी धन्वंतरिदास महाराज करेंगे। गोपुष्टी यज्ञ सुबह 8 से 12 और दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक होगा। इसके साथ गो उत्पाद की प्रदर्शनी भी सुबह 11 से 2 बजे तक लगेगी।

– सात दिनी श्रीमद् भागवत कथा कथावाचक पं. पवन तिवारी काटाफोडवाले के मुखारविंद से दोपहर 2 बजे शालीमार बंगलो, सुखलिया में होगी। इसमें प्रसंग के अनुसार उत्सव भी मनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त भागवताचार्य पं.शुकदेव महाराज के मुखारविंद से भागवत कथा बक्षीबाग कालोनी में दोपहर 2.30 बजे से आयोजित की जाएगी।

– सात दिनी मोक्षदायिनी श्रीमद् भागवत कथा खाटू श्याम मंदिर कबीटखेड़ी में आयोजित की जा रही है। कथा प्रतिदिन श्रीविद्या ज्योतिष केंद्र के पं. सुनील भार्गव के मुखारविंद से दोपहर 2 बजे से होगी।

– राधारानी ग्रुप द्वारा श्रीमद भागवत कथा आनंद नगर स्थित आनंद मंगल परिसर में आयोजित की जा रही है। इसमें कथा वाचक आशुतोष शास्त्री महाराज दोपहर 3 बजे से संबोधित करेंगे। कथा में विभिन्न उत्सव का आयोजन भी किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...