Breaking News in Hindi

लालू यादव के साले सुभाष यादव ने किया सरेंडर, भेजे गए जेल; कुर्की-जब्ती करने पूर्व सांसद के घर पहुंची थी पुलिस

पटना: बिहार में पटना की एक विशेष अदालत में धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात एवं रंगदारी के एक मामले में अभियुक्त बनाए गए राजद अध्यक्ष लालू यादव के साले एवं पूर्व सांसद सुभाष यादव ने मंगलवार को आत्मसमर्पण किया, जहां से बाद में उन्हें न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया।  दरअसल, पुलिस कोर्ट का आदेश लेकर कुर्की-जब्ती के लिए जेसीबी लेकर सुभाष यादव के घर पहुंची थी। लेकिन कुर्की-जब्ती के डर से सुभाष ने खुद सरेंडर कर दिया।

26 फरवरी तक के लिए जेल भेजे जाने का आदेश
सांसदों एवं विधायकों के आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए गठित पटना की विशेष न्यायालय की न्यायाधीश सारिका बहालिया की अदालत में पूर्व सांसद सुभाष यादव की ओर से आत्मसमर्पण सह जमानत याचिका दाखिल की गई लेकिन जमानत अर्जी पर बहस नहीं की गई। इसके बाद अदालत ने जमानत अर्जी लंबित रखते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में लेने के बाद 26 फरवरी 2024 तक के लिए जेल भेजे जाने का आदेश दिया। इस मामले में पूर्व सांसद यादव को उच्चतम न्यायालय तक से राहत नहीं मिली थी एवं उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर यादव ने विशेष अदालत में आत्मसमर्पण किया था।

मामले की प्राथमिकी बिहटा थाना कांड संख्या 425/2023 के रूप में भारतीय दंड विधान की धारा 447, 448, 341, 342, 323, 384, 386, 406, 420, 506 और 120 बी के तहत दर्ज की गई है। प्राथमिकी में मामले के सूचक बिहटा निवासी भीम वर्मा ने जमीन की खरीद बिक्री के क्रम में धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, रंगदारी एवं अन्य आरोप लगाया है। पूर्व सांसद सुभाष यादव इस मामले में नामजद अभियुक्त हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...