Breaking News in Hindi

लिटिल वल्र्ड और सत्यप्रकाश स्कूल की शिकायत पर सात मई को सुनवाई

जबलपुर। अभिभावकों की शिकायत के बाद एक्शन मोड़ पर आए जिला प्रशासन ने दो दिन पूर्व सेंट अलायसियस स्कूल और स्टेमफील्ड स्कूल प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई। अब प्रशासन लिटिल वल्ड स्कूल और काइस्ट चर्च समेत शहर के पांच बड़े स्कूलों के खिलाफ मिली अभिभावकों की शिकायत पर सुनवाई करने जा रहा है।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में खुली सुनवाई आयोजित की है

 

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने निर्देश के बाद सात मई को सायं 5 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में खुली सुनवाई आयोजित की है। इसमें लिटिल वल्ड, काईस्टचर्च स्कूल की सभी शाखाओं सहित ज्ञान गंगा आर्चिड इंटरनेशनल स्कूल, सत्यप्रकाश स्कूल पोलीपाथर, अजय सत्यप्रकाश स्कूल पनागर, चैतन्य टैक्नो स्कूल, नालंदा स्कूल धनवंतरी नगर से संबंधित शिकायतों की खुली सुनवाई होगी। इसमें विद्यालय के प्रबंधक व प्राचार्य उपस्थित होकर शिकायतों पर उत्तर देंगे।

 

अन्य विद्यालयों से संबंधित सुनवाई आगामी तिथियों में रखी जाएगी

शिकायतकर्ता सुनवाई में उपस्थित रह सकेगें। अभिभावक यदि उक्त स्कूलों से संबंधित शिकायत करना चाहता है तो कलेक्टर, अपर कलेक्टर तथा जिला शिक्षा अधिकारी जबलपुर के पास जमा कर सकते हैं। प्राप्त सभी शिकायतों को सुनवाई में शामिल किया जावेगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अन्य विद्यालयों से संबंधित सुनवाई आगामी तिथियों में रखी जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...