Breaking News in Hindi

लिफ्ट लेकर युवक को लूटा, बदमाशों ने मारे चाकू, तीन आरोपित हिरासत में

इंदौर। विजय नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक युवक को लूट लिया। एक आरोपित लिफ्ट लेकर बैठा था। विरोध करने पर उस पर चाकुओं से हमला कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपितों को हिरासत में ले लिया है।

टीआइ रवींद्रसिंह गुर्जर के मुताबिक, घटना बुधवार रात करीब 1 बजे की है। घटना कलाली मोहल्ला निवासी आकाश रंजीत सिलावट के साथ हुई है। आकाश के मुताबिक, एक युवक पटेल ब्रिज के पास लिफ्ट लेकर बैठा था। वह बातचीत करते हुए रामनगर में सरकारी स्कूल के पास लेकर आया। यहां पहले से खड़े दो युवक आए और आकाश से मोबाइल मांगा। आरोपितों ने आकाश पर चाकू से हमला कर दिया। उसके 800 रुपये छीन लिए।

मोबाइल लूट के आरोपित गिरफ्तार

अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने राहगीर से मोबाइल लूटा था। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपित संदीप वर्मा और करण निंबाले हैं। पुलिस ने लूटा गया फोन भी जब्त कर लिया है। अन्य घटनाओं में भी पूछताछ कर रहे है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...