Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

लीक हुई ओह माय गाॅड 2 की कहानी पंकज त्रिपाठी की मदद करते दिखाई देंगे भगवान शिव

अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म ‘ओह माय गाॅड 2’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। दर्शकों को इस फिल्म के पोस्टर और टीजर काफी पसंद आया है। अब वे इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ओह माय गाॅड के पहले पार्ट को भी लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की कहानी होमोफोबिया पर बेस्ड है। ये कहानी इंडियन स्कूल में सेक्स एजुकेशन जरूर करने के इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म का प्लॉट किसी रेडिट अकाउंट पर लीक हो गया है।

लीक हुई ओह माय गाॅड 2 की कहानी

लीक हुई कहानी की मुताबिक फिल्म की कहानी एक गे लड़के पर बनाई गई है, जिसे कॉलेज स्टूडेंट्स काफी बुली करते हैं। आखिरकार वो लड़का सुसाइड कर लेता है। जिसके बाद इस घटना से टूट चुके कॉलेज प्रोफेसर पंकज त्रिपाठी कोशिश करते हैं कि काॅलेज सेक्स में एजुकेशन अनिवार्य हो, ताकि स्टूडेंट्स को जानकारी मिले और ऐसा घटनाएं न हो। फिल्म के अनुसार इसका विरोध धार्मिक लोग करते हैं और इसे ईश्वर की रचना के खिलाफ मानते हैं। इस कहानी में भगवान शिव यानी अक्षय कुमार की मदद ली गई है।

लीड रोल में हैं ये कलाकार

बता दें कि फिल्म ओह माय गाॅड 2 में पंकज त्रिपाठी शिव भक्त प्रोफेसर की भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। वहीं यामी गौतम वकील के किरदार में नजर आएंगी। अक्षय कुमार शिव जी के रोल में होंगे। हालांकि इस बात की कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि फिल्म की ये कहानी सच है या नहीं। ओह माय गाॅड फिल्म में अक्षय कुमार भगवान कृष्ण के रूप में दिखाई दिए थे। अक्षय के साथ परेश रावल भी लीड रोल में थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.