Breaking News in Hindi

लोकतंत्र की लड़ाई हमारी, बाहरियों का न हो दखल… भारत पर अमेरिका में क्या बोले राहुल गांधी?

अपनी यात्रा के अंतिम दिन कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अमेरिका के वॉशिंगटन स्थित प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत में लोकतंत्र की लड़ाई पूरी तरह भारतीय है और इसमें किसी बाहरी का कुछ लेना-देना नहीं है. यह हमारा देश है और हम इसकी देखरेख कर लेंगे. राहुल ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे की देश में लोकतंत्र सही तरीके से कम करे.

उन्होंने कहा कि हमें यह समझना होगा कि भारत का लोकतंत्र, दुनिया के अन्य लोकतंत्र की तुलना में अपने आबादी और आकार के चलते ज्यादा महत्वपूर्ण है. दुनिया में जब भी लोकतंत्र की बात होगा तब, भारत के लोकतंत्र का एक विशेष स्थान होगा. राहुल गांधी ने आगे कहा की हमें यह समझना होगा की भारत का लोकतंत्र पूरी ना सिर्फ भारत के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक संपत्ति के तरह है.

अमेरिका को सलाह देना मेरा काम नहीं

राहुल से जब पूछा गया कि कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका को प्रधानमंत्री मोदी पर ज्यादा दबाव डालना चाहिए, तो कुछ का कहने है कि मोदी पर बाहरी दबाव का कुछ असर नहीं होगा, आप की क्या राय है कि अमेरिका को भारत कैसे रिश्ते रखने चाहिए, तो उन्होंने कहा कि यह मेरा काम नहीं है की मैं अमेरिका को यह सलाह दूं कि उसे भारत से कैसे रिश्ते रखने चाहिए.

राहुल गांधी ने इससे पहले जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में अपने संबोधन में बीजेपी और मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत में 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद कुछ बदल गया है. लोगों ने कहा कि अब डर नहीं लगता. मेरे लिए यह दिलचस्प है कि बीजेपी और पीएम मोदी ने इतना डर फैलाया लेकिन सब कुछ सेकंड के भीतर गायब हो गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...