Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद ने दिया पार्टी से इस्तीफा

सीधी : लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में जहां लगातार कांग्रेस को झटके लग रहे थे। वहीं अब लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। अजय प्रताप सिंह लोकसभा की टिकट नहीं मिलने के कारण पार्टी से नाराज चल रहे थे। इसी बीच उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और जानकारी मिल रही है कि, अजय प्रताप सिंह निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

भाजपा का विकास का नारा है खोखला

बता दें कि, राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह ने पत्रकार वार्ता कर भाजपा से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने निर्दलीय लोकसभा चुनाव लड़ने की बात भी कही है। सांसद अजय प्रताप सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नडडा को अपना इस्तीफा भेजा है। प्रेस वार्ता के दौरान अजय प्रताप ने केंद्र सरकार पर सीधी का विकास रोकने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने भाजपा के विकास के नारे को खोखला बताया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.