Breaking News in Hindi

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, सब इंजीनियर को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा, इस काम के एवज में मांगे थे रुपए…

मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में बिछिया जनपद पंचायत में पदस्थ सब इंजीनियर प्रमोद भांडेकर को लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। आपको बता दें कि यह कार्रवाई जबलपुर की लोकायुक्त टीम ने की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुशील साहू नाम के व्यक्ति ने लोकायुक्त में शिकायत की थी सब इंजीनियर प्रमोद भांडेकर बिल पास करने के लिए उस से 50 हजार रुपए मांग रहा था और पहली किश्त 30 हजार रुपए लेते हुए वह पकड़ा गया।

फरियादी सुशील साहू ने बताया था कि अमृत सरोवर का पेमेंट करने के लिए सब इंजीनियर प्रमोद भांडेकर रिश्वत मांग रहा था। सुशील साहू ने सूरज टोला में 50 लाख की लागत का एक अमृत सरोवर बनाया है। सुशील को तालाब के निर्माण के लिए मटेरियल सप्लाई का कार्य भी मिला था। निर्माण कार्य में लगभग 22 लाख रुपए का भुगतान होना शेष था। जिसका बिल पास करने जनपद कार्यालय बिछिया में पदस्थ सब इंजीनियर रिश्वत मांग रहा था।

इसकी शिकायत सुशील ने 15 अप्रैल को जबलपुर में लोकायुक्त में की इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने सब इंजीनियर प्रमोद को उनके ब्लॉक कॉलोनी के पीछे स्थित मकान में 30 हजार हजार रुपए लेते हुए पकड़ लिया। लोकायुक्त जबलपुर ने आरोपी प्रमोद भांडेकर के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...