Breaking News in Hindi

वाह री बिहार पुलिस! कैदी को थमाई हथकड़ी की रस्सी, रगड़ने लगा खैनी, तभी…

बिहार के दरभंगा से पुलिस और कैदी का वीडियो वाययरल हुआ है. वीडियो में दिखा कि जिस हथकड़ी से पुलिस वाले ने कैदी को पकड़ रखा था, खैनी खाने के चक्कर में उसी हथकड़ी की रस्सी को उसने कैदी को थमा दिया. इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया. कैदी से पूछा गया कि हथकड़ी की रस्सी तो तुम्हारे हाथ में है. अगर मौका मिले तो क्या तुम भाग जाओगे? इस पर कैदी ने कहा कि भागना होता तो कल रात ही भाग जाता.

कैदी की बात सुनकर खैनी खा रहे एएसआई ने कहा कि ऐसे कैसे भाग सकता है? हम तो यहीं बगल में बैठे हैं. बताया जा रहा है कि कैदी को गिरफ्तार कर कोर्ट लाया गया था. तब एएसआई उसे लेकर एक चाय की दुकान में बैठ गए. उन्होंने चाय का ऑर्डर दिया. लेकिन तभी जिस हथकड़ी से कैदी को बांधा था, उसकी रस्सी उसी को थमा दी. फिर एएसआई ने जेब से खैनी निकाली. उसे रगड़ा और खा लिया.

ह से गुजर रहे एक शख्स ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. लेकिन बताया जा रहा है कि वीडियो दरभंगा का है. वायरल वीडियो पर यूजर्स भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि ये तो सरासर लापरवाही है. तो वहीं, कुछ लोग इस वीडियो को मजाकिया तौर पर भी ले रहे हैं.

बताया जा रहा है कि कैदी की पेशी काफी देर बाद होनी थी. इसलिए एएसआई उसे लेकर एक चाय की दुकान में जा पहुंचे. चाय का ऑर्डर देते ही उन्होंने खैनी खाने के लिए हथकड़ी की रस्सी कैदी को ही पकड़ा दी. देखा जाए तो कैदी इस दौरान भाग भी सकता था.

पुलिस वालों को चकमा देकर तीन कैदी फरार

बता दें, पिछले साल जून महीने में तीन कैदियों को पटना सिविल कोर्ट पेशी के लिए ले जाया जा रहा था. पटना सिविल कोर्ट के पहले बीएन कॉलेज के पास सड़क पर जाम लगा था. यहां एक ई-रिक्शा और बाइक वाले के बीच सड़क पर विवाद हो रहा था. इसकी वजह से ट्रैफिक रुक गया था. कैदी वाहन में बैठे पुलिसकर्मी यह सब देखने के लिए नीचे उतरे. तभी तीनों ने कैदी वाहन से छलांग लगा दी और पुलिस वालों को चकमा देकर फरार हो गए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...