Breaking News in Hindi

विधायक के देवर द्वारा अफसर को बंधक बनाने के मामले में गरमाई सियासत, सिंधिया बोले – गलत करने वाला कोई भी हो, बख्शेंगे नहीं

गुना। चांचौड़ा से भाजपा विधायक प्रियंका मीणा के देवर अनिरुद्ध मीणा द्वारा कृषि उप संचालक को बंधक बनाने, धमकाकर 50 लाख रुपये की मांग का मामला तूल पकड़ गया है। केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को गुना में प्रेसवार्ता की और कहा कि गलत करने वाला कोई भी हो, उसे बक्शा नहीं जाएगा। फिर चाहे वह मेरा ही रिश्तेदार या समर्थक ही क्यों न हो।

ये कैसी लाड़ली बहना…

इससे पहले चांचौड़ा के पूर्व विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह ने भी प्रेसवार्ता की, जिसमें उन्होंने मौजूदा विधायक के साथ-साथ भाजपा सरकार को भी घेरा। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि लाड़ली बहनों की दम पर सरकार बनी है। लेकिन चांचौड़ा की लाड़ली बहना (विधायक प्रियंका मीणा) के देवर और उनके सखा अपहरणकर्ता निकलेंगे, यह हमें मालूम नहीं था।
लक्ष्मण सिंह ने आगे कहा कि यदि इस तरह का वातावरण बनेगा तो कांग्रेस जनता के साथ सड़क पर उतरेगी। हमारी मांग है कि संबंधितों पर केस दर्ज किया जाए। साथ ही असम के सीएम, मप्र के सीएम और दो-दो केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रचार करने चांचौड़ा आए थे, जिनमें अमित शाह भी शामिल हैं। सभी को जवाब देना होगा कि ऐसे विधायक को क्यों चुनवाया? उनके लोगों को नियंत्रित क्यों नहीं कर रहे?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...