Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

वैष्णो देवी से आई बड़ी खबर, सीजन की पहली बर्फबारी का देखें मनमोहक वीडियो

जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर है। इस साल  माता के दरबार में  सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।  वैष्णो देवी की पहाड़ियों पर मौसम की पहली बर्फबारी हुई है।  एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा किजम्मू के मैदानी इलाकों में बारिश हुई, जबकि रियासी जिले के कटरा शहर की त्रिकुटा पहाड़ियों में स्थित वैष्णो देवी भवन में मौसम की पहली बर्फबारी हुई।

अधिकारी ने कहा कि तीर्थयात्री ‘जय माता दी’ के जयकारों के बीच बारिश और बर्फबारी के बावजूद भवन की ओर बढ़े। करीब 2 से 3 इंच ताजा बर्फबारी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि हालांकि, खराब मौसम के कारण भवन के लिए हेलीकॉप्टर सेवा भी प्रभावित रही।

विशेष रूप से, 30 जनवरी को 12,000 तीर्थयात्रियों और 31 जनवरी को लगभग 11,000 तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन किए। मौसम विभाग ने 3-4 फरवरी को हल्की बारिश या बर्फबारी की भविष्यवाणी की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.