Breaking News in Hindi

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो भड़क गया शख्स, तीन माह के मासूम को छत्त से फेंका, मौत

राजस्थान के सीकर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शराबी शख्स ने अपने तीन महीने के बच्चे को छत से फेंक दिया। आनन-फानन में परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल की ओर दौड़े। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वहां चीख-पुकार मच गई। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चे की मां ने पति के खिलाफ बेटे की हत्या का केस दर्ज कराया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी शाहरुख जालूपुरा जयपुर का रहने वाला है। वह पिछले 8 महीने से सीकर में अपनी ससुराल में रह रहा है। शाहरुख ने अपनी पत्नी से शराब के लिए पैसे मांगे। जब पत्नी ने पैसे देने से इंकार किया तो उसने मासूम बेटे को छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना इंचार्ज विक्रांत शर्मा ने कहा, ”कल 3 माह के बच्चे को उसके पिता ने छत से नीचे फेंककर उसकी हत्या कर दी, इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। बच्चे की मां ने शिकायत की है। वहीं पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम करवाया है। अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...