Breaking News in Hindi

शराब पीकर घर आया पिता, खाने को लेकर हुई बहस तो बेटे ने घोंट दिया गला, मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मामूली बहस में बेटे ने पिता की गला घोंटकर हत्या कर डाली. फिर शव को घर से 50 मीटर दूर बबूल के पेड़ के पास फेंक आया. रविवार के दिन पुलिस को सूचना मिली की महाराजगंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत लक्षणीय पुरवा गांव में राजेंद्र नामक शख्स का शव मिला है. उसका शव पेड़ के पास पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

जांच के दौरान पुलिस का शक गहराया, क्योंकि पूरे गांव में किसी ने हत्या या झगड़ा होते हुए नहीं देखा था. ऐसे में पुलिस के सामने चुनौती थी की आखिर कैसे और किसने राजेंद्र की हत्या कर डाली. और पूरे गांव में इस बात की भनक तक नहीं लगी. पुलिस ने फिर जब राजेंद्र के परिजनों से पूछताछ की तो पता चला की राजेंद्र शादी का आदि था. शनिवार के दिन भी वो शराब पीकर घर आया.

शराब की लत से परिवार परेशान

फिर खाने को लेकर राजेंद्र और उसके 20 वर्षीय बेटे अरुण के बीच बहस हुई, जिसके बाद दोनों के बीच मारपीट भी हुई. इस जानकारी पर पुलिस ने अरुण से सख्ती से पूछताछ की तो हत्या का राज खुल गया. अरुण ने बताया कि वो पिता की शराब पीने की लत से परेशान था. यहां तक कि घर के बाकी लोग भी इस बात से परेशान थे. राजेंद्र को कई बार इसके लिए समझाया भी गया. कई बार टोका भी गया. लेकिन वो नहीं माना.

आरोपी ने कबूल किया जुर्म

डीसीपी श्रावण कुमार के अनुसार अरुण ने इकबालिया जुर्म कर लिया है. अरुण ने पुलिस को बताया की शाम को पिता शराब पीकर आए थे और खाने की बात को लेकर दोनो में बहस और मारपीट हो गई. गुस्से में अरुण ने अपने ही पिता का गला दबा दिया जिससे उनकी मौत हो गई. इसके बाद अरुण ने शव को घर से 50 मीटर दूर ले जाकर फेंक दिया जिससे किसी को शक ना हो. पुलिस ने अरुण को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी बेटे को कोर्ट में पेश करके आगामी कार्रवाई की जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...