Breaking News in Hindi

शहडोल में नदी में मछली पकड़ने गया युवक बहा, रेस्क्यू टीम को मिला शव..

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में तेंदुआ गांव में सोन नदी में एक युवक मछली पकड़ने गया था। युवक सोमवार की शाम को नदी में मछली पकड़ रहा था, तभी पानी के तेज बहाव में युवक बह गया, जब युवक घर पर लौटकर नहीं आया तो परिजन उसको तलाशने के लिए नदी के पास पहुंचे थे, परिजनों को पता चला कि युवक नदी के तेज बहाव में बह गया है, जिसके बाद रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू शुरू किया और बुधवार को युवक का शव मिल गया।

 बताया जा रहा है कि युवक का नाम भीमसेन है और युवक रोज की तरह सोमवार को भी मछली पकड़ने के लिए नदी में गया था। मंगलवार की सुबह युवक को तलाशने उसके परिजन पहुंचे, तलाश करते-करते नदी तक पहुंचे तो युवक के कपड़े नदी के किनारे देख परिजन समझ गए कि युवक नदी के तेज बहाव में बह गया है।

जानकारी लगते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लापता युवक की तलाश शुरू की गई। मंगलवार की सुबह से शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला, बुधवार को एसडीआरएफ की आठ सदस्य टीम नदी में उतरी और तेज बहाव में बहे युवक की तलाश शुरू की गई, जिस स्थान पर युवक डूबा हुआ था वहां से लगभग 100 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में उसका शव मिला है जिसे बाहर लाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...