Breaking News in Hindi

शहर में डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 67

बिलासपुर। शहर में इन दिनों डेंगू के मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इस साल अब तक 67 मरीज मिल चुके हैं। अगस्त माह से शहरी क्षेत्र में इसकी स्थिति बिगड़ी है। दो महीने के भीतर 48 मरीज मिले चुके हैं, जो शहर के अलग-अलग क्षेत्र में निवासरत हैं। ऐसे में मौजूदा स्थिति में शहरी क्षेत्र डेंगू को लेकर बेहद संवेदनशील हो चुका है।

शहर व जिले में अगस्त माह से लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। सामने आते हुए मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक इस साल जनवरी से जुलाई तक 19 मरीज मिले थे, एक तरह से स्थिति नियंत्रण में चल रहा था। वही अगस्त माह से स्थिति बिगड़ी है। इधर सिम्स में दो महीने के भीतर 40 मरीज ऐसे पहुंचे हैं, जिनमें डेंगू के लक्षण मिले।

ऐसे में इनका सैंपल लेकर माइक्रोबायोलाजी डिपार्टमेंट भेजा जाता रहा है। बढ़ते मामलों को देखते हुए डेंगू नियंत्रण के दिशा में काम किया जा रहा है। मालूम हो कि इससे पहले कोटा ब्लाक के डेंगू, मलेरिया के लिए चयनित 39 संवेदनशील गांव में भी डेंगू के साथ मलेरिया के मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में उस क्षेत्र में तो नियंत्रण कार्य किया गया है, लेकिन शहरी क्षेत्र अभी में नियंत्रण कार्य नहीं हो सका है। ऐसे में अब शहर के जिन जिन क्षेत्र से मरीज मिले हैं, उन क्षेत्रों में सर्वे कराया कराने का निर्णय लिया गया है।

नवंबर तक रहेगा संवेदनशील

बरसात का मौसम डेंगू व मलेरिया के लिए बेहद संवेदनशील रहता है। हर साल इस मौसम में इनके मरीज मिलते हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जुलाई से लेकर नवंबर तक मरीज मिलने की आशंका प्रबल रहती है। मौजूदा स्थिति में मिले मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। उनकी निगरानी स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है। बताया गया कि सिम्स के माइक्रोबायोलाजी डिपार्टमेंट में इस माह सैंपल जांच में डेंगू के 11 मरीज मिल चुके हैं। वहीं 16 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...