Breaking News in Hindi

शिवजी की प्रिय मानी जाती हैं ये राशियां हमेशा बनी रहती है भोलेनाथ की कृपा

इस समय सावन का पवित्र महीना चल रहा है। इस महीने भगवान शिव की आराधना करने से वे प्रसन्न होते हैं। सावन का महीना अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। अधिकमास के कारण इस बार सावन में आठ सोमवार पड़े हैं। ज्योतिष शास्त्र में प्रत्येक राशि की अपनी विशेषता के बारे में बताया गया है। विभिन्न ग्रहों की चाल राशियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कुछ राशि के जातकों पर हमेशा भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है। ये राशियां शिव जी की प्रिय राशियां मानी जाती है। आइए, जानते हैं वे राशियां कौन-सी हैं, जिन पर भगवान भोलेनाथ हमेशा मेहरबान रहते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वालों पर हमेशा भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। इस राशि का स्वामी मंगल है। भोलेनाथ की प्रिय राशि होने के कारण इस राशि वालों के सारे काम आसानी से बन जाते हैं। ये जातक किस्मत के धनी माने जाते हैं। इन्हें अपने जीवन में समस्याओं का सामना कम करना पड़ता है।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं, इसलिए इस राशि के जातकों पर भगवान शिव के साथ-साथ शनि देव की कृपा भी बरसती है। इस राशि के लोग पूरे भक्ति भाव से भगवान शिव की आराधना करें, तो उनको जीवन में कभी निराशा नहीं होगी। ये हर क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। इस राशि के लोग काफी विनम्र होते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि भी शिव जी की प्रिय राशि मानी जाती है। इस राशि पर शनिदेव की कृपा भी होती है। महादेव की कृपा से इस राशि वालों को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। इस राशि के लोग मन के सच्चे होते हैं। हमेशा दूसरों का भला चाहते हैं। शिवजी की पूजा-अर्चना करने से कुंभ राशि के जातकों को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...