Breaking News in Hindi

शिवराज सपत्नीक पहुंचे हीरापुर, राजराजेश्वरी मंदिर में किए दर्शन

नरसिंहपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ रविवार को तेंदूखेड़ा के हीरापुर स्थित राजराजेश्वरी मंदिर पहुंचे। यहां पूजन अर्चन कर स्वामीजी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। वे भोपाल से हेलीकाप्टर से भामा स्थित अस्थाई हेलिपेड पर उतरे और कार से सीधे हीरापुर पहुंचे। भामा हेलीपेड पर भाजपा के स्थानीय नेताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि मध्यप्रदेश में फिर भाजपा की सरकार अच्छे बहुमत से बन रही है। गौरतलब है कि अक्टूबर माह में भी साधना सिंह हीरापुर स्वामी का आशीर्वाद लेने पंहुची थीं।

चुनाव के बाद अपनी पुरानी दिनचर्या में लौटे कांग्रेस प्रत्याशी

तेंदूखेड़ा। नईदुनिया न्यूजविधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा ने संपूर्ण क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क किया और 17 नबंम्बर को मतदान संपन्न हो जाने के बाद पुनः कार्यकर्ताओं से मेल मुलाकात के साथ शनिवार को पुण्य सलिला मां नर्मदा के पावन तट ललिता घाट कैलाश कुटी हीरापुर स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर में विराजमान स्वामी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

रविवार को पुनः अपनी दैनिक दिनचर्या में संलग्न हो गये। उनके सबसे जबरदस्त व्यवहारिक पक्ष सुख दुख में शामिल होने का रहता है। रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रीछा जहां से भाजपा प्रत्याशी विश्वनाथ सिंह पटेल है।

उनकी पूज्य माता के निधन पर उनके निवास पर पहुंचे और अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रंद्धाजलि अर्पित की। तेंदूखेड़ा स्थित अन्नपूर्णा गार्डन में उदयराम दलाल, वीरेंद्र दलाल ग्वारी वालों के यहां उनकी पूज्यनीय माताजी के त्रियोदशी कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...