Breaking News in Hindi

शिव पुराण में बताई गई हैं मृत्यु से जुड़ी ये बातें, जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

इंदौर।  हिंदू धर्म के सबसे महत्वपूर्ण पुराणों में से एक शिव पुराण है। शिव पुराण में भगवान शिव की महिमा का वर्णन किया गया है। यह पुराण भगवान शिव की लीलाओं और उनके विभिन्न अवतारों पर आधारित है। इतना ही नहीं, शिव पुराण में व्यक्ति के जन्म और मृत्यु दोनों से जुड़ी कई बातें बताई गई हैं।

मृत्यु से पहले मिलते हैं ये संकेत

शिव पुराण के अनुसार जब किसी व्यक्ति की मृत्यु करीब आती है, तो उसे कई तरह के संकेत मिलने लगते हैं। मृत्यु से पहले इंसान की 5 इंद्रियां ठीक से काम करना बंद कर देती हैं। इन संकेतों का अर्थ है कि व्यक्ति की मृत्यु निकट है।

शरीर पर दिखाई देते हैं ये निशान

जब किसी व्यक्ति का शरीर अचानक नीला या सफेद हो जाता है, या शरीर पर जगह-जगह लाल चकत्ते जैसे निशान पड़ जाए, तो शिव पुराण में इसे भी मृत्यु का संकेत माना जाता है।

कांपने लगे बायां हाथ

शिव पुराण में बताया गया है कि जब किसी व्यक्ति का बायां हाथ कांपने लगे या मुंह का ऊपरी हिस्सा, जिसे तालू कहा जाता है, सूखने लगे तो यह व्यक्ति की मृत्यु का संकेत भी हो सकता है। इसका मतलब यह है कि व्यक्ति के पास अब ज्यादा समय नहीं है।

दर्पण में खुद को न देख पाना

शिव पुराण के अनुसार, जब किसी व्यक्ति को चंद्रमा और तारे ठीक से नहीं दिखाई देते। या फिर अगर कोई व्यक्ति खुद को पानी और शीशे में प्रतिबिंबित देखना बंद कर दे, तो यह भी मृत्यु का संकेत हो सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....