Breaking News in Hindi

शुभ घड़ी आई, अब बजेगी शहनाई… हाेने वाली दुल्हनिया के साथ उदयपुर के लिए रवाना हुए राघव

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा के विवाह की शुभ घड़ी नजदीक आ गई है। दो दिन बाद वह शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में यह कपल उदयपुर के लिए रवाना हो गया है। शादी के कुछ रस्में दिल्ली में की गई, अब  बाकी रस्मों का गवाह उदयपुर बनेगा। हाेने वाले दूल्हा-दुल्हन को परिवार संग दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।19 सितंबर को परिणीति-राघव की मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। खबरों की मानें ताे 23 को उदयपुर में परिणीति की चूड़ा सेरेमनी होगी, इसके अगले दिन राघव की सेहराबंदी होगी। इसी दिन  दोपहर में राघव और परिणीति हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे।

वहीं उदयपुर के लिए निकली परिणीति का लुक खूब चर्चा में है। वह दिल्ली एयरपोर्ट पर सुर्ख लाल रंग के सूट में स्पॉट हुईं, साथ में दूल्हे मियां राघव चड्ढा भी नजर आए, वह ब्लैक टी और ब्लू जींस में बेहद डैशिंग लग रहे थे। दोनों ने अपने अंदाज से सभी का ध्यान खींच लिया। कपल के चेहरे पर शादी का नूर साफ दिखाई दे रहा था। दरसअल परिणीति और राघव की वेडिंग डेस्टीनेशन, रिसेप्शन कार्ड पहले ही वायरल हो चुके हैं।वेडिंग सेरेमनी के लिए उदयपुर के लीला पैलेस को बुक किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दिन में शादी के बाद रात में रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। खबरें यह भी हैं कि कपल 30 सितंबर को चंडीगढ़ में भी रिसेप्शन पार्टी रखेगा।

सूत्रों की मानें तो 24 की दोपहर को राघव चड्ढा ताज लेक पैलेस से बैंड बाजे के साथ अपनी बारात निकालेंगे । दोपहर 3.30 बजे जयमाला होगी, इसके बाद चार बजे का टाइम फेरों के लिए तय किया गया है। शाम 6.30 बजे परिणीति अपने पिया राघव संग लीला पैलेस से विदा होंगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...